पिछले चार दिनों तक पुणे महानगरपालिका चुनाव को लेकर मेरा पुणे प्रवास रहा। इस दौरान मेरा उद्देश्य स्पष्ट था — राजस्थानी समाज से सीधा संवाद कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जागरूकता फैलाना और भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आग्रह करना।
पुणे एवं पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवासरत राजस्थानी समाज के मजबूत वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए, पुणे-चिंचवड़ विधानसभा के विधायक आदरणीय शंकर भाऊ जगताप जी ने राजस्थान से मारवाड़ जंक्शन विधायक आदरणीय केशाराम चौधरी जी एवं मुझे पुणे प्रवास हेतु भेजने का अनुरोध माननीय मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक आदरणीय श्री हिरेंद्र कौशिक जी को पत्र लिखकर किया था।
इसी क्रम में, केशाराम चौधरी जी और मैंने पुणे प्रवास के दौरान सोसायटी-सोसायटी भ्रमण किया। हमने आम नागरिकों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने तथा पुणे महानगरपालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का निवेदन किया।
इस दौरान मैंने विभिन्न राजस्थानी समाज द्वारा आयोजित सभाओं में भी सहभागिता की, जहाँ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासोन्मुखी नीतियों तथा डबल इंजन सरकार के लाभों को समाज के सामने रखा।
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान राजस्थानी समाज एवं स्थानीय नागरिकों का जो स्नेह, विश्वास और समर्थन मिला, वह अत्यंत उत्साहवर्धक रहा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पुणे महानगरपालिका चुनाव में जनता विकास, सुशासन और भाजपा के साथ खड़ी होगी।
Subscribe to get latest update & news
© Copyright 2025 by ShaileshGhanchi